Modern History MCQ in Hindi 1st 25 Question with Answer / आधुनिक भारत का इतिहास MCQ -

0


Modern History MCQ in Hindi 1st 25 Question with Answer / आधुनिक भारत का इतिहास MCQ -


Join Us





1. ईश्वर चन्द्र विद्यासागर 19वीं शताब्दी के महान समाज सुधारक थे, उन्होंने किस सामाजिक कार्य के लिए संघर्ष किया?
[A] महिला शिक्षा
[B] विधवा पुनर्विवाह
[C] सती प्रथा की समाप्ति
[D] छुआछूत

Correct Answer: B [विधवा पुनर्विवाह ]
Notes:
ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का जन्म बंगाल प्रेसीडेंसी में 26 सितम्बर, 1820 को हुआ था।  इनके प्रयासों के फलस्वरूप विधवा पुनर्विवाह एक्ट, 1856 पारित किया गया, जिससे विधवा पुनर्विवाह को कानूनी मान्यता प्राप्त हुई।  


2. पश्चिम भारत में सामाजिक व धार्मिक सुधार कुछ प्रसिद्ध विभूतियों द्वारा किये गए, इस सन्दर्भ में कौन सा कथन गलत है :
[A] गोपाल हरी दास सबसे पुराने समाज सुधारकों में से एक थे, उन्होंने रुढ़िवादी हिन्दू मतों का विरोध किया
[B] बाल गंगाधर महान राष्ट्रवादी थे, उन्होंने शिवाजी का जन्मोत्सव तथा गणेशोत्सव का आयोजन करके सांस्कृतिक परम्पराओं को पुनर्जीवित किया
[C] डॉ आत्माराम पांडुरंग व जस्टिस रानाडे ने ब्राह्मो समाज से प्रेरित होकर महाराष्ट्र में प्रार्थना समाज की स्थापना की और वेदों के सिद्धांतो का समावेश किया
[D] जस्टिस रानाडे व पंडिता रमाबाई भारत में स्त्री शिक्षा के पथ-प्रदर्शक थे

Correct Answer: D [जस्टिस रानाडे व पंडिता रमाबाई भारत में स्त्री शिक्षा के पथ-प्रदर्शक थे ]
Notes:
ज्योतिबा फुले व उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले भारत में स्त्री शिक्षा के पथ-प्रदर्शक थे। 


3. भारत में किस एक्ट के तहत सिविल सेवाएं शुरू की गयी?
[A] चार्टर एक्ट, 1813
[B] चार्टर एक्ट, 1833
[C] चार्टर एक्ट, 1853
[D] चार्टर एक्ट, 1793

Correct Answer: B [चार्टर एक्ट, 1833]
Notes:
भारत में सिविल सेवाओं की शुरुआत चार्टर एक्ट, 1833 के द्वारा हुई। 1853 में परीक्षा सभी के लिए खोल दी गयी, परन्तु यह परीक्षाएं केवल लन्दन में ही आयोजित की जाती थी। सिविल सेवा के पहली परीक्षा 1855 में आयोजित की गयी।


4. इम्पीरियल विधान परिषद् में 6-10 के बच्चों के लिए अनिवार्य शिक्षा के सम्बन्ध असफल बिल किसके द्वारा पेश किया गया था?
[A] व्योमेश चन्द्र बेन्नर्जी
[B] गोपाल कृष्ण गोखले
[C] महादेव गोविन्द रानाडे
[D] मदन मोहन मालवीय

Correct Answer: B [गोपाल कृष्ण गोखले ]
Notes:
गोपाल कृष्ण गोखले ने 1911 में 6 से 10 वर्ष के बच्चों के लिए अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा की व्यवस्था के लिए इम्पीरियल विधान परिषद् में एक बिल पेश किया था, परन्तु इस बिल को 38-13 से अस्वीकार कर दिया गया।


5. “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की शुरूआत किसी भारतीय द्वारा नहीं की जा सकती थी, यदि किसी भारतीय ने ऐसा आन्दोलन शुरू किया होता जिसमे सभी भारतीयों को साथ लेकर चलना है, तो सारे अफसर इस आन्दोलन को शुरू ही नहीं होने देते”।
कांग्रेस  के सन्दर्भ में यह प्रसिद्ध किसने कहा था?

[A] जवाहर लाल नेहरु
[B] बाल गंगाधर तिलक
[C] दादाभाई नोरोजी
[D] गोपाल कृष्ण गोखले

Correct Answer: D [गोपाल कृष्ण गोखले ]
Notes:
गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म 6 मई, 1866 को महाराष्ट्र के रत्नागिरी में हुआ था। उन्होंने “सर्वेन्ट्स ऑफ़ इंडिया सोसाइटी” नामक संगठन की स्थापना की थी। वे गरम दल के नेता थे, उन्हें गाँधी जी का राजनीतिक गुरु भी माना जाता है।


6. निम्नलिखित में से किस संधि के कारण रघुनाथ राव को पेंशन पर सेवानिवृत्त होना पड़ा?
[A] बस्सें की संधि
[B] सल्बाई की संधि
[C] पूना की संधि
[D] मद्रास की संधि

Correct Answer: B [सल्बाई की संधि ]
Notes:
सल्बाई की संधि पर 17 मई, 1782 को हस्ताक्षर किये गये थे,  इस संधि पर मराठा साम्राज्य व ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा हस्ताक्षर किये गये। यह संधि पहले मराठा-ब्रिटिश युद्ध के बाद तय की गयी थी।


7. “फैथ इज ए बैटल” किसकी जीवनी है?
[A] मोहम्मद अली जिन्नाह
[B] खान अब्दुल गफ्फार खान
[C] मौलाना अबुल कलाम आजाद
[D] उपरोक्त में से कोई भी नहीं

Correct Answer: B [खान अब्दुल गफ्फार खान ]
Notes:
“फैथ इज ए बैटल” अब्दुल गफ्फार खान की जीवनी है, इस पुस्तक को डी.जी. तेंदुलकर ने लिखा था।


8. हरमिंदर साहिब को पूरा करने में किस सिख गुरु ने योगदान दिया?
[A] गुरु अर्जुन देव
[B] गुरु राम दास
[C] गुरु हर गोबिंद
[D] गुरु अमर दस

Correct Answer: A [गुरु अर्जुन देव ]
Notes:
हरमिंदर साहिब या स्वर्ण मंदिर का निर्माण कार्य दिसम्बर, 1581 को शुरू हुआ था और 16 अगस्त, 1604 में यह कार्य पूरा हुआ।


9. दक्षिण भारत में के राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पहली बार कब बनी?
[A] 2002
[B] 2004
[C] 2008
[D] 2012

Correct Answer: C [2008 ]
Notes:
2008 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर्नाटक में बनी थी, यह दक्षिण भारत का ऐसा पहला राज्य था जिसमे भाजपा की सरकार बनी। 2008 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को कर्नाटक में 224 में से 110 सीटें मिली थी।


10. “फ़तहुल मुजाहिदीन” के लेखक कौन हैं?
[A] बाबर
[B] टीपू सुल्तान
[C] हैदर अली
[D] शाह आलम

Correct Answer: B [टीपू सुल्तान ]
Notes:
“फ़तहुल मुजाहिदीन” पुस्तक टीपू सुल्तान द्वारा लिखी गयी थी, इस पुस्तक में आग्नेय शस्त्रों का ज़िक्र किया गया था। टीपू सुल्तान ने आग्नेय शस्त्रों का उपयोग कर के  1792 के श्रीरंगपट्टनम युद्ध में अंग्रेजों को हराया था।


11. “द स्कोप ऑफ़ हैप्पीनेस : अ पर्सनल मेमॉयर” के लेखक कौन हैं?
[A] वी.के. कृष्ण मेनन
[B] जवाहर लाल नेहरु
[C] विजय लक्ष्मी पंडित
[D] डॉ. राजेंद्र प्रसाद

Correct Answer: C [विजय लक्ष्मी पंडित ]
Notes:
विजय लक्ष्मी पंडित, जवाहर लाल नेहरु की बहन थीं, वे कैबिनेट पोस्ट पर विराजमान होने वाली पहली भारतीय महिला थीं। 1953 में वे संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली महिला अध्यक्ष बनीं।


12. अक्टूबर क्रांति किस देश से सम्बंधित है?
[A] अमेरिका
[B] फ्रांस
[C] रूस
[D] जर्मनी

Correct Answer: C [रूस ]
Notes:
अक्टूबर क्रांति को रूसी क्रांति भी कहा जाता है, यह क्रान्ति 25 अक्टूबर, 1917 को रूस के पेत्रोग्राद में सशस्त्र विद्रोह के रूप में हुई थी।


13. 27 दिसम्बर, 1911 को कांग्रेस के किस अधिवेशन में भारत का राष्ट्रगान पहली बार गाया गया?
[A] लाहौर
[B] कलकत्ता
[C] दिल्ली
[D] सूरत

Correct Answer: B [कलकत्ता]
Notes:
भारतीय राष्ट्र गान सबसे पहले 27 दिसम्बर, 1911 को कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था। इसकी रचना रबिन्द्रनाथ टैगोर ने की थी।


14. सयुंक्त राज्य अमेरिका में किस अधिनियम के द्वारा लिंग, नस्ल, धर्म इत्यादि के आधार पर भेदभाव प्रतिबंधित किया गया?
[A] सिविल राइट्स एक्ट, 1871
[B] सिविल राइट्स एक्ट, 1960
[C] सिविल राइट्स एक्ट, 1964
[D] सिविल राइट्स एक्ट, 1968

Correct Answer: C [सिविल राइट्स एक्ट, 1964 ]
Notes:
सिविल राइट्स एक्ट, 1964 को फेयर हाउसिंग एक्ट भी कहा जाता है। इस अधिनियम के द्वारा अमेरिका में सभी प्रकार के भेदभाव को समाप्त करके समानता स्थापित की गयी थी।


15. हुवर पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय कौन थे?
[A] अटल बिहारी वाजपेयी
[B] डॉ. अब्दुल कलाम
[C] मनमोहन सिंह
[D] सोनिया गाँधी

Correct Answer: B [डॉ. अब्दुल कलाम ]
Notes:
हूवर पुरस्कार (मैडल) 1930 से इंजिनियरों को मानवता के प्रति योगदान के लिए दिया जा रहा है। 


16. भारत में मिग श्रृंखला के विमान किस देश से आये हैं?
[A] रूस
[B] अमेरिका
[C] ब्रिटेन
[D] फ्रांस

Correct Answer: A [रूस ]
Notes:
मिग लड़ाकू विमान रूसी रक्षा कंपनी “रशीयन एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन” द्वारा निर्मित किये जाते हैं।


17. अलीवाल की लड़ाई किन के बीच में लड़ी गयी थी?
[A] अंग्रेजों और मराठाओं के बीच
[B] अंग्रेजों और अवध के नवाब के बीच
[C] अंग्रेजों और सिखों के बीच
[D] अंग्रेजों और टीपू सुल्तान के बीच

Correct Answer: C [अंग्रेजों और सिखों के बीच ]
Notes:
अलीवाल की लड़ाई 28 जनवरी, 1846 को अंग्रेजों और सिखों के बीच लड़ी गयी थी। इस लड़ाई में अंग्रेजों का नेतृत्व हैरी  स्मिथ ने किया था जबकि सिखों का नेतृत्व रणजोध सिंह मजीठिया ने किया था।


18. भारत सरकार ने किस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय गाँधी शांति पुरस्कार की शुरुआत की?
[A] 1990
[B] 1992
[C] 1995
[D] 1996

Correct Answer: C [1995 ]
Notes:
भारत सरकार ने 1995 में महात्मा गाँधी की 125वीं जयंती के अवसर पर “अंतर्राष्ट्रीय गाँधी शांति पुरस्कार” की शुरुआत की थी। इस पुरस्कार में 1 करोड़ रुपए व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। अंतिम बार यह पुरस्कार वर्ष 2014 में इसरो को दिया गया था। 


19. विनायक दामोदर सावरकर के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
[A] उन्हें हिन्दू राष्ट्रवाद आन्दोलन का प्रमुख माना जाता है
[B] उन्होंने 1942 के भारत छोड़ो आन्दोलन का समर्थन किया और उसमे भाग लिया
[C] उन्होंने मित्र मेला नामक क्रांतिकारी संगठन की स्थापना की
[D] वे महात्मा गाँधी की हत्या के आरोपियों में से एक थे

Correct Answer: B [उन्होंने 1942 के भारत छोड़ो आन्दोलन का समर्थन किया और उसमे भाग लिया ]
Notes:
“भारत छोड़ो आन्दोलन” के समय विनायक दामोदर सावरकर हिन्दू महासभा के अध्यक्ष थे। उन्होंने 1942 “भारत छोड़ो आन्दोलन” का विरोध किया था।


20. “युद्ध अभ्यास” नामक सैन्य अभ्यास किन दो देशों के बीच आयोजित किया जाता है?

[A] भारत-ब्रिटेन
[B] भारत-अमेरिका
[C] भारत-रूस
[D] भारत-इजराइल

Correct Answer: B [भारत-अमेरिका ]
Notes:
“युद्ध-अभ्यास”  भारत और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं द्वारा आयोजित किया जाने वाला द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास है।


21. गाँधी अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड निम्नलिखित में से किस संस्था द्वारा दिया जाता है?
[A] भारत सरकार
[B] गाँधी मेमोरियल लेप्रोसी फाउंडेशन
[C] संयुक्त राष्ट्र
[D] संयुक्त राष्ट्र

Correct Answer: B [गाँधी मेमोरियल लेप्रोसी फाउंडेशन ]
Notes:
गाँधी अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड की स्थापना 1986 में गाँधी मेमोरियल लेप्रोसी फाउंडेशन ने की थी। इसकी स्थापना गांधीजी द्वारा कुष्ठ रोगियों की सेवा व इस बीमारी के प्रति उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण की स्मृति में की गयी थी।


22. ब्रिटिश वस्तुओं का बहिष्कार निम्नलिखित में से किस से सम्बंधित है?
[A] स्वदेशी आन्दोलन
[B] भारत छोड़ो आन्दोलन
[C] असहयोग आन्दोलन
[D] होम रूल आन्दोलन

Correct Answer: A [स्वदेशी आन्दोलन ]
Notes:
स्वदेशी आन्दोलन का उद्देश्य ब्रिटिश वतुओं का बहिष्कार करके भारतीय उत्पादों को बढ़ावा देना था। दूसरा स्वदेशी आन्दोलन काफी सफल रहा, यह आन्दोलन 1905 से 1911 के बीच हुआ। औरोबिन्दो घोष, बाल गंगाधर  तिलक, बिपिन चन्द्र पाल और लाला लाजपत राय इस आन्दोलन के प्रमुख नेता थे।


23. निम्नलिखित में कौन सा व्यक्ति साइमन कमीशन का सदस्य था जो बाद में इंग्लैंड का प्रधानमंत्री बना?
[A] विंस्टन चर्चिल
[B] नेविल चैम्बरलेन
[C] क्लीमेंट एटली
[D] लार्ड माउंटबैटन

Correct Answer: C [क्लीमेंट एटली ]
Notes:
क्लीमेंट एटली 26 जुलाई 1945 से 26 अक्टूबर, 1951 के बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे, उनके कार्यकाल में ही भारत स्वतंत्र हुआ।


24. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सी. राजगोपालाचारी के बारे में गलत है?
[A] वे भारत के अंतिम गवर्नर जनरल थे
[B] उन्होंने बॉम्बे प्रेसीडेंसी के प्रीमियर के रूप में कार्य किया
[C] उन्होंने स्वतंत्र पार्टी की स्थापना की
[D] उपरोक्त सभी सही हैं

Correct Answer: B [उन्होंने बॉम्बे प्रेसीडेंसी के प्रीमियर के रूप में कार्य किया ]
Notes:
सी. राजगोपालाचारी मद्रास प्रेसीडेंसी के प्रीमियर और बंगाल प्रेसीडेंसी के गवर्नर थे। 


25. निम्नलिखित में किसके आगमन पर भारत में हड़ताल की गयी थी?
[A] प्रिंस ऑफ़ वेल्स
[B] एलिज़ाबेथ द्वितीय
[C] एडवर्ड अष्ट
[D] साइमन कमीशन

Correct Answer: A [प्रिंस ऑफ़ वेल्स ]
Notes:
1921 में प्रिंस ऑफ़ वेल्स भारत यात्रा पर आये  थे, कांग्रेस ने उनकी यात्रा का बहिष्कार करने का फैसला किया था। बॉम्बे में उनके आगमन पर प्रदर्शन व हड़ताल की गयी, यह प्रदर्शन अहिंसक था।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)